जिनका जन्म 8, 17 व 26 तारीख में हुआ हो, उनके लिए कैसा रहेगा 2021 का साल- अगर संयुक्तांक को लें तो साल का अंक 5 आता है, जो बुध का अंक है और यदि वर्ष 21 को लें तो वर्ष का अंक 3 आता है और आपका अंक शनि से संबंध रखता है। इस साल आपके कार्यों में अनुकूल सफलता के योग हैं। रुके कार्य इस साल पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को शुभ रहकर अनुकूल सफलता भी मिलेगी। मानसिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग भी सुखद स्थिति पाकर प्रसन्नता महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद ही कहा जा सकता है।
पारिवारिक सहयोग के साथ प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में संतोषजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए अनुकूल स्थिति रहने से कामकाज में मन लगेगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए शुभ स्थिति होने से विवाह योग बनेंगे। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी आकर सफलता भी मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आशाजनक माहौल रहेगा। मनोरंजन से जुड़े लोग राहतभरी खबर सुनेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में समय अनुकूल ही कहा जा सकता है। जनता से संबंधित कार्य होंगे। नववर्ष पिछले वर्ष से कई गुना अच्छा साबित होगा।
उपाय- इस वर्ष यदि आपकी पत्रिका में शनि अनुकूल हो तो 3 कैरेट से ऊपर का नीलम लाभ में शनिवार को पहनें व प्रति शनिवार को जमीन पर तिल का तेल गिराएं।